फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

Thu, 10 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर वेतन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक कुमार लोधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश को स्थगित कर सराहनीय कार्य किया है। इससे शिक्षा मित्रों को काफी राहत मिली है। पूर्व की भांति ही कार्य करने के निर्देश मिलने से उनके ऊपर रोजी रोटी का जो संकट आया था वह टल गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शासनादेश प्राप्त हो जाए वैसे ही बेसिक शिक्षा अधिकारी उनके वेतन का भुगतान कराने के लिए प्रकिया शुरू कर दें, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस दौरान रामनरेश, मनोज कुमार, धमेंद्र तोमर, शालनी शर्मा, राजकुमार शाक्य, राजेश कुमार, जुगेंद्र कुमार, भूपेंद्र, प्रेमचंद्र, सुधीर कुमार, पवन कुमार, दिवारीलाल, ओमप्रकाश, जयपाल सिंह, अशोक कुमार, इमरान खान, वीरेश कुमार, अखिलेश मिश्र, विनोद कुमार, श्याम पाल सिंह, सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अनुज सोलंकी, राजेश शर्मा, अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें