फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 36 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज के एसपीएस गेस्ट हउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए 36 जोड़ों की शादी एक ही मंडप में कराई गई। क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह आदि ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आज से ये दंपती नवजीवन की शुरूआत करेंगे। इनके जीवन में अपार खुशियां हों। लाभार्थियों से कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार करें जिससे अन्य लोग इसका लाभ ले सकें। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि अलीगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हर्ष का विषय है। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि वधू के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि सहित 51 हजार रुपये एक जोड़े पर खर्च किए जाते हैं। डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें