जलेसर। नगर के निधौली चौराहा स्थित टिचर्स काॅलेनी में गोदाम सहित नगर में गुडगांव की एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों ने पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई। इस दौरान कंपनी के नाम का नकली प्रोडेक्ट 35 पेटी बरामद हुआ। कंपनी के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंपनी के सीनीयर मैनेजर संजय शर्मा व कमल सिंह ने बताया बाजार सर्वे के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति नगर के निधौली चौराहा स्थित राधे राधे होटल वाली गली टीचर कालोनी कंपनी के नाम से नकली फटेरा कीटनाशक बेच रहा है। पुलिस टीम के साथ टीचर काॅलोनी में स्थित गोदाम पर पहुंचे। गोदाम में मौजूद व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजीव कुमार बताया व खुद को गोदाम का मालिक होना बताया। गोदाम की तलाशी लेने पर 35 पेटी एफएमसी कम्पनी का नकली फटेरा मिला। जिसके प्रत्येक पेटी में 6 पैकेट 4 किलो के कुल 210 पैकेट मिले। बरामदा माल में से एक पेकट बतौर नमूना मोहर बनाया गया।
संजय शर्मा ने बताया कि राजीव कुमार द्वारा पिछले तीन साल से कम्पनी के नाम से नकली प्रोडेक्ट बाजार में बेच रहा था। बताया गोदाम से बरामद किए गए माल की कीमत दो लाख के लगभग है।कंपनी ने कर्मियों ने अरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने बताया कि एफएमसी कम्पनी के अधिकारियो की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।