फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा से मुक्त कराए 35 बंधुआ मजदूर, ठेकेदार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर के पास किचोरा-मारहरा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त छापामार कार्रवाई की। वहां से 35 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

भट्ठे पर मजदूरों को बंधुआ बनाकर कार्य कराने की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग से की गई। जिस पर नायब तहसीलदार आशीष कुमार तिवारी और श्रम विभाग अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने थाना पुलिस के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे छापा मारा। अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के महिला पुरुष और बच्चों सहित 35 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। अधिकारियों के सामने मजदूर गिड़गिड़ाने लगे कि हमें घर भिजवा दो। बिना रुपये दिए हमसे जबरन काम कराया जा रहा है। भट्ठा संचालक दुष्यंत कुमार ने बताया कि ठेकेदार गंगा सिंह इन मजदूरों को दस दिन पहले लेकर आया था। जिनका पैसा भी उसने ले रखा है, जो लेबर को नहीं दिया। अधिकारियों ने वाहन के माध्यम से मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने बताया कि मजदूरों को मुक्त करा दिया गया है। भट्ठा संचालक व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें