फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

343 हाथों में पहुंची उज्जवला योजना की रसोई गैस

Fri, 01 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
उज्जवला योजना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को  जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र मैरिज होम में सांसद राजवीर सिंह राजू ने बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन का वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना जिले के 343 हाथों में पहुंच गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार को गैस कनेक्शन वितरण के दौरान सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास की रफ्तार को तेज किया है। विभिन्न योजनाएं लागू कर जनता को राहत दी गई है। भविष्य में भी सरकार नई योजनाएं लागू करने जा रही है। इस मौके पर 343 परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा,  सचिन उपाध्याय, भानुप्रताप सिंह, फौजी गैस एजेंसी के वितरक सत्यदेव गुप्ता, विनोद कुमार समेत विभिन्न गैस कंपनियों के नोडल अधिकारी व लाभार्थी मौजूद थे। कासगंज जिले के लाभार्थी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें