फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 यूरिया विक्रताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सबसे ज्यादा किसानों को यूरिया बेचने वाले 33 विक्रेताओं की जांच की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग ने सभी सहायक विकास अधिकारी कृषि को जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। इन विक्रेताओं पर यूरिया की कालाबाजारी करने का संदेह जताया गया है।
विज्ञापन

नवंबर में किसानों को यूरिया के लिए मारामारी करनी पड़ी थी। वहीं, दूसरी ओर यूरिया विक्रेताओं पर कालाबाजारी के आरोप लगते रहे। ऑनलाइन पीओएस मशीनों का सत्यापन किया गया तो सबसे ज्यादा यूरिया बेचने वाले 20 विक्रेताओं की सूची निकाली गई और उन्हें नोटिस दिया गया। दिसंबर में भी कृषि विभाग ने 13 सबसे बड़े यूरिया विक्रेताओं की सूची जारी की है। इसमें उन्होंने किसानों को जरूरत से ज्यादा यूरिया बिक्री की है। एक विक्रेता द्वारा किसानों को 40 से 50 बोरी तक बिक्री की है। अब इनकी जांच के लिए ब्लॉक पर तैनात सभी सहायक विकास अधिकारी कृषि को जांच सौंपी गई है।
दिसंबर में ये विक्रेता हुए चिह्नित
अंजनी खाद भंडार बिथरा, राजपूत खाद भंडार नासिरपुर, जय शिव भोले भंडार फर्रुखाबाद रोड, चौहान ट्रेडर्स गोला कुंआ, इफको किसान सेवा केंद्र शीतलपुर, केंद्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार शीतलपुर, राजपूत खाद बीज भंडार सहावर रोड, दीप सूर्या ट्रेडर्स सहावर रोड, यादव बीज भंडार गादुरी, साधन सहकारी समिति पिलखतरा, पवन खाद बीज एवं कीटनाशक मानिकपुर, परी खाद एवं कीटनाशक भंडार बरना, कल्पित खाद भंडाल सलेमपुर।
विज्ञापन

नवबंर में 20 यूरिया विक्रेताओं ने किसानों को जरूरत से ज्यादा यूरिया की बिक्री की है। वहीं, दिसंबर माह में 13 यूरिया विक्रेताओं ने अधिक यूरिया की बिक्री की है। इन सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें