मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल का उपचार। संवाद
एटा। पटना पक्षी बिहार के पास कार की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य सड़क हादसों में 4 लोग घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
गांव भिंतर थाना हसायन जिला हाथरस निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि बेटा बंटी ब भतीजे राजू और गौतम बंगलुरू में काम करते हैं। बुधवार की देर शाम घर से जलेसर पीतल का घंटा लेने आए थे। लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव पटना स्थित पक्षी बिहार के पास कार की चपेट में आने से तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए इनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजू और गौतम की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
बंटी को इलाज के बाद कैलाश अपने साथ ले गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में विजय निवासी नौगांव थाना कुरावली जिला मैनपुरी और हसीन निवासी मोहनपुर थाना मलावन, सोनू निवासी नगला किंदर थाना बागवाला और अमन यादव सिविल लाइंस कोतवाली नगर सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।