फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 27 लोग बने महादानी

विज्ञापन
रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देते अतिथि। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 27 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इससे पूर्व शुभारंभ सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा व जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

सुबह ग्यारह बजे शुरू हुआ शिविर शाम साढ़े चार बजे तक चला। इस दौरान किसी ने पहली बार तो किसी ने छटवीं बार रक्तदान किया। महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा अन्य कोई दान नहीं है। वर्तमान में डेंगू की बीमारी चल रही है। मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में ह्यूमन राइट व अमर उजाला द्वारा कैंप का आयोजन कराना सराहनीय पहल है।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि एक यूनिट ब्लड देने से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन राइट के जिलाध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, अवनेश कुमार, पदमेश नंदन वार्ष्णेय, उमेश राजपूत, दीपक गुप्ता जिला महासचिव अनुज वार्ष्णेय, विकास, धर्मेेंद्र, डॉ. गौरव. अभा प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव, अभा किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, लायंस क्लब के जोनल चेयरपर्सन अनुज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान
संजय कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, कमलेश वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, विश्वेष तिवारी, रवीश कुमार, कुशन, जसवंत यादव, देवयानी, गौरी वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवेश यादव प्रधान, नीलेश यादव, कृष्णकांत सिंह, आशीष कुमार, आशी वार्ष्णेय, यश, उमेश चंद्र, अजीत, निशांत कुमार, अरुण कुमार वर्मा, लता वार्ष्णेय, पवन कुमार, सागर वार्ष्णेय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें