फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाबे से खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल

Sun, 15 Sep 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में एटा-कासगंज रोड पर शनिवार रात एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। कासगंज के एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी साहिल (20) , रेहान (19) निवासी मोहल्ला काजी और हमजा (17) निवासी मोहल्ला बस्ती शनिवार शाम कासगंज के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। तीनों दोस्त खाना खाने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। एटा-कासगंज मार्ग पर बाईपास के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से हाइवे पर सड़क किनारे खड़े सरिया से भरे ट्रक में बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहिल और रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मृतकों के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें