फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत 186 वाहनों के चालान

Mon, 08 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड पर बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार को समझाते यातायात प्रभारी अनिल कुमार। स्रोत पुलिस विभा
विज्ञापन
एटा। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान 186 दोपहिया वाहनों के 2.07 लाख रुपये के चालान किए गए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत शहर के हर प्रमुख तिराहे और चौराहे के साथ ही अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जहां भी चालक बिना हेलमेट के दिखे उन्हें रोककर चालान किया गया। इसके साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक भी किया गया। आगे भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें