विकास भवन में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान 16 गांवों को ओडीएफ घोषित किए जाने के लिए चिह्नित किए गए। वहीं कार्यशाला से गैरहाजिर रहने पर नगला अन्नी के ग्राम सचिव अजीत कुमार, अगरपुर के ग्राम सचिव लक्ष्मी चंद्र पांडेय को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी डीएम/सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रथम चरण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निधौलीकलां ब्लॉक के गांव रमंडपुर, ततारपुर, शीतलपुर ब्लॉक के गांव जवाहरपुर अरथरा, जलालपुर साथल, सकीट ब्लॉक के गांव बहादुरपुर, अकबरपुर, जैथरा ब्लॉक के गांव उदयपुरा, बरौलिया, अलीगंज ब्लॉक के गांव अकबरपुर केसीराय, गलारपुर, मारहरा के रामई ढोडलशाह, तरवपुरमाफी, अवागढ़ ब्लॉक के मंडनपुर, नूंहखास, जलेसर ब्लॉक के गांव अगरपुर, नगला अन्नी को खुले में शौच मुक्त के लिए चिन्हित किया गया है।
उन्होंने प्रधान, सचिवों से पात्रों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। बताया कि लाभार्थियों को अब सीधे उनके खाते में पैसा हस्तांतरित किया जाएगा। कार्यशाला में पीडी आरके गौतम, डीडीओ एसएन कुशवाह, डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी, बीडीओ अलीगंज आरके शुक्ला, डीपीसी विनय कुशवाह, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान भानुप्रताप, आंगनबाड़ी कार्यकत्री त्रिमला, ममता आदि मौजूद रहीं। संचालन एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने किया।