फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बिजली को लग सकता है महंगाई का 'झटका'

Mon, 28 Jan 2013 08:32 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली के बिल में और बढ़ोत्तरी किए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश और देश के विकास के लिए गांवों में बिजली पहुंचानी होगी। और इसके लिए कुछ सख्त कदम भी उठाने होंगे। गांवों में बिजली पहुंचेगी तो बच्चों को पढ़ने के लिए प्रर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। और तभी विज्ञान का विकास होगा। विज्ञान के विकास से ही हमारी पहचान बदलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली खरीद में सात हजार करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। यह बहुत बड़ी राशि है। पिछली सरकार ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधार क्षेत्र में कोई काम नहीं किए। प्रदेश के विकास के लिए गांवों में बिजली पहुंचाना बहुत जरूरी है। ऐसे में नए गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए इस घाटे को कम करना होगा।

साइंस एवं डिजिटल लिटरेसी रथ यात्रा
ये बात मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को इंस्पायर अवार्ड विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के मौके पर कही।  मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालीदास मार्ग से माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं इन्टेल के सहयोग से शुरू किए गए साइंस एवं डिजिटल लिटरेसी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इंस्पायर अवार्ड पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये बच्चे अपनी प्रतिभा से विज्ञान के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश सरकार इस ओर संवेदनशील है। इसी कड़ी में 10वीं पास छात्र-छात्राओं को टैबलेट व 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया है।

बिजली का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में जितना महत्व विज्ञान का है, उतना महत्व बिजली का भी है क्योंकि बिजली से विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नए कदम उठाने जा रही है।

उन्होंने संकेत दिया कि हो सकता है कि कुछ सख्त कदम भी उठाने पड़ें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

इंटेल दक्षिण एशिया की प्रबन्ध निदेशक देबजानी घोष ने कहा कि टेक्नोलॉजी में हमारे जीवन में बदलाव लाने की क्षमता है। ऐसे में बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। माध्यमिक शिक्षा सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विज्ञान यात्रा एवं इंस्पायर अवार्ड योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें