फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया की कॉल डिटेल को खंगाल रही सीबीआई

Sat, 18 May 2013 12:47 AM IST
प्रतापगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कांड की जांच कर रही सीबीआई अब पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान को क्रॉस चेक कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने राजा भैया से दो दिनों तक लंबी पूछताछ की। राजा भैया के जवाबों को अब जांचा-परखा जा रहा है। इसके अलावा उनके करीबियों के बयानों का भी मिलान किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री एवं कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया से दो दिनों तक करीब बीस घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो सीबीआई राजा भैया से किए गए सवालों के जवाबों की क्रॉस चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जियाउल हक समेत तीन हत्याओं की जांच से जुड़े सवालों के जवाबों की सूची तैयार की गई है। सीबीआई अफसरों ने शुक्रवार को कई ग्रामीणों को कैंप कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से सीबीआई ने राजा भैया और नन्हें यादव के रिश्तों, आरोपी गुड्डू सिंह और राजीव सिंह से संबंधों को लेकर पूछताछ की। साथ ही यह जानने की कोशिश की गई कि किसे कितना महत्व मिलता था।

जांच की अहम कड़ी कॉल डिटेल को ही माना जा रहा है। जिन नंबरों पर राजा भैया की बात हुई थी उन नंबरों पर फिर से बातचीत कर उस जानकारी जुटाई गई।

दो मार्च से चार मार्च तक राजा भैया से बातचीत करने वालों पर सीबीआई की खास निगाह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें