फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी तो तुझसे कर ही लूंगा, अभी प्यार करने दो'

Fri, 17 May 2013 06:56 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वह तीन साल से उससे प्यार करता था। शादी करने की बात कहते हुए उसे घर बुलाता था और अवैध संबंध बनाता था अचानक अब उसने शादी से इंकार करते हुए लड़की को जातिसूचक शब्द कहे।  
विज्ञापन


लड़की नाबालिग है। मामला हरियाणा के फरीदाबाद जनपद का है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-55 थाना में महिला ने शिकायत दी है कि उसकी लड़की की उम्र करीब 16 साल है और वह नौवीं कक्षा की छात्रा है।

समयपुर गांव का रहने वाला श्रवण उसकी लड़की से पिछले तीन साल से अवैध संबंध बनाए हुए है। वह उसकी लड़की को अपने घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार करता था।

महिला का आरोप है कि श्रवण का साथ उसके परिवार के सदस्य भी देते थे। आरोप है कि उसके  परिवार वाले लड़की से कहते थे कि उसकी शादी श्रवण से करा देंगे।

लेकिन बाद में श्रवण व उसके परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया और लड़की को जातिसूचक शब्द कहे।

पुलिस ने लड़की की मां शिकायत पर श्रवण व उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें