अब स्मार्ट डीएल ही चालक के हेल्थ कार्ड का काम करेगा। इसके लिए स्मार्ट डीएल सारथी में जुलाई से कार्ड होल्डर की मेडिकल संबंधी जानकारी भी फीड की जाएगी।
आपातकाल की स्थिति में चिप की मदद से चिकित्सक कार्ड होल्डर के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले सकेंगे।
कोई हादसा होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है। ऐसे में चिकित्सकों को घायल का हेल्थ कार्ड जानने को कई टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इसमें काफी समय भी लग जाता है।
जैसे ब्लड ग्रुप की जांच और डायबिटिक हिस्ट्री। हृदय रोगियों और एलर्जिक पेशेंट के साथ ऐसी ही समस्या आती है।
चिकित्सक स्मार्ट डीएल की मदद से ये महत्वपूर्ण जानकारी एक क्लिप पर ले सकेंगे। स्मार्ट डीएल माइक्रो चिप में चालक के पूर्ण ब्यौरे के साथ मेडिकल रिकार्ड भी फीड किया जाएगा। अभी तक सिर्फ ब्लड ग्रुप ही फीड होता है।
ये मिलेगी जानकारी
स्मार्ट डीएल से ब्लड ग्रुप, डायबिटिक हिस्ट्री, हार्ट हिस्ट्री, एलर्जी की जानकारी मिलेगी। इससे तत्काल उपचार शुरू हो सकेगा।
स्मार्ट डीएल नए दौर का साथी है। इसमें लगी चिप चालक का पूर्ण ब्यौरा रखने में सक्षम है। अभी तक चालक की ट्रैफिक जानकारी और रूल्स तोड़ने पर होने वाली कार्रवाई को इसमें फीड किया जाता है। जुलाई से मेडिकल रिकार्ड इसमें सुरक्षित होने लगेगा। - वीके सिंह, आरटीओ