कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर हुआ विवाद दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ है। मोहर्रम पर जुलूस निकालने के रास्ते को लेकर दोनों समुदायों में समझौता हुआ था। इसके बावजूद दूसरे रास्ते से जुलूस ले जाने के कारण विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विवादित रास्ते से ही जुलूस निकलवा कर मामला शांत किया था।
आज सुबह उसी मामले को लेकर सदीक अंसारी और कमलेश के परिवार की महिलाओं की आपस में बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि, इलाके में पुलिस तैनात है फिर भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।