फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से ज्यादा लोकप्रिय हैं डिंपल

Mon, 04 Feb 2013 10:15 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव की भले ही पूरे उत्तर प्रदेश में चलती हो और डिंपल यादव केवल एक लोकसभा सीट तक ही सीमित हों लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर डिंपल अपने पति अखिलेश से बहुत आगे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोकसभा सांसद व उनकी पत्नी डिंपल यादव, दोनों के पेज हैं। डिंपल यादव ने यहां अपने पति अखिलेश को पीछे छोड़ दिया है। उनके पेज को अब तब लगभग बीस हजार लोग ‘लाइक’ कर चुके हैं, जबकि अखिलेश यादव के पेज से अब तक आठ हजार प्रशंसक ही जुड़े हैं।

लोकसभा सांसद डिंपल यादव के फेसबुक पेज को उनके प्रशसंकों ने बनाया है। प्रशसंक और हर आम-ओ-खास अब अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए डिंपल यादव के पेज की ओर रुख कर रहा है।
विज्ञापन


यहां पर अखिलेश यादव के कामकाज से जुड़ी बातें भी शेयर की जा रही हैं। डिंपल के प्रशंसकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश से टैबलेट और लैपटाप जल्द दिलाने से लेकर पानी की आपूर्ति ठीक करने तक की गुजारिश यहां की है। 

फेसबुक पर डिंपल की लोकप्रियता का अलम यह है कि फैंस उनकी पोस्ट और फोटो पर खूब ‘कमेंट’ और ‘लाइक’ करते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्रिकेट खेलते देखती डिंपल यादव की तस्वीर को अब तक 1150 लोगों ने लाइक और सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है। 

अखिलेश यादव फेसबुक पर दो तरह से मौजूद हैं। यहां उनके नाम से एक अकाउंट है, जिसमें उनके पांच हजार ‘फ्रेंड्स’ हैं। वहीं उनका एक फेसबुक पेज है, जिसको अब तक 8714 लोगों ने ‘लाइक’ किया है। इन दोनों ही जगहों पर उनके फैंस और दोस्त उन्हें अच्छा करने पर बधाई और गलत निर्णय करने पर शिकायत करने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें