फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चाहते हैं जरूर हो चौरासी कोसी परिक्रमा

Thu, 22 Aug 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की चौरासी कोसी की परिक्रमा पर सियासत गरमा गई है। परिक्रमा पर उत्तर प्रदेश सरकार की रोक के खिलाफ भाजपा के सामने आने के बाद सियासत अयोध्या से लेकर दिल्ली तक फैल गई है।
विज्ञापन


परिक्रमा यात्रा के जरिए वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस भी सकते में आ गई है। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने दावा किया है कि वह यात्रा के बहाने समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है।

साथ ही पार्टी की ओर से सपा को सुझाव दिया गया है कि वे परिक्रमा होने दे ताकि भाजपा चुनावी फायदा ना उठा सके। वहीं, सपा ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह राज्य में किसी भी सूरत में परिक्रमा यात्रा को इजाजत नहीं देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा और विहिप सांप्रदायिकता का जहर घोलकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, विहिप और संघ तीनों एक ही संगठन का हिस्सा है।

चुनाव से पहले वे वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से अमित शाह को जब यूपी का प्रभारी बनाया गया था। तब से ही भाजपा की मंशा साफ हो गई थी।

उन्होंने सपा को सुझाव दिया कि राज्य सरकार को परिक्रमा यात्रा होने देनी चाहिए। यात्रा अगर नहीं होगी तो भाजपा इसका सियासी फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उधर, सपा यात्रा पर से रोक हटाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि विहिप की परिक्रमा यात्रा पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें