फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बवाल

Thu, 22 Aug 2013 08:32 AM IST
अनंतनाग/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार की शाम छह साल की बच्ची के साथ उसके भाई द्वारा ही किए गए दुष्कर्म के प्रयास के बाद बवाल मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उधर, बुधवार को इलाके के लोगों ने आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए जमकर बवाल मचाया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उन्होंने पथराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

कुलगाम के एक गांव में तारिक अहमद डार ने अपनी छह वर्षीय चचेरी बहन को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घर वालों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने गिरफ्तार आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें