फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

भटनी। रेलवे स्टेशन के यार्ड में शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने पॉकेट से मिले आईकार्ड से शव की शिनाख्त की। मृत युवक, बिहार के मैरवा का रहने वाला था।
भटनी रेलवे स्टेशन के लाइन संख्या नौ पर शाम करीब पांच बजे मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त की। मृतक की पहचान श्यामसुंदर (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। एसओ जीआरपी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का शिनाख्त करने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें