फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बागीचे में जुआ खेलने से रोकने पर युवक को पीटा

Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। घुसरी मिश्र गांव में एक युवक ने घर के पास बागीचे में जुआ खेलने से रोका तो कुछ लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उसकी मां और दादी को भी धक्का दे दिया। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। घुसरी मिश्र निवासी 18 वर्षीय विनय पासवान का कहना है कि घर के बगल में बागीचा है, जहां दिनभर कुछ लोग शराब, गाजा पीते रहते हैं। ताश के पत्तों से जुआ भी खेलते हैं। इस दौरान वहां उपस्थित लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को जुआ खेलने से मना करने पर लोग नाराज हो गए और दरवाजे पर चढ़कर उसे मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर जब मां लक्ष्मी देवी और दादी रामरती देवी निकलीं तो हमलावरों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, वैसे मामला संज्ञान में आया है। जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें