फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज केस के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पर वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज केस के विरोध में कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सदर क नायब तहसीलदार गंगाराम को सौंपा। साथ ही केस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले शहर के टाउन हाॅल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड होते हुए सदर तहसील परिसर में पहुंचे, जहां प्रदर्शन कर केस वापस लेने की मांग की। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज केस फर्जी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता की समस्याओं को उठाने वाले जनप्रतिनिधि पर पुलिस फर्जी केस दर्ज कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें