देवरिया। सावन के पहले दिन रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पूजन अर्चन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को समय से बसें नहीं मिलीं। इसके बाद अधिकांश लोगों ने प्राइवेट साधनों से अपनी यात्रा पूरी की। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए रोडवेज की ओर से रुद्रपुर रुट पर पर्याप्त बसें चलाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि यात्रियों की संख्या के आगे वह कम पड़ गईं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि सुबह के समय रुद्रपुर जाने के लिए यात्री अधिक दिखे। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी संख्या कम होती गई। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए बसों को इस रुट पर भेजा गया। संवाद