फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने गंडक में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। महुआपाटन पुल से सोमवार की सुबह एक महिला ने अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मिशन शक्ति टीम और पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे महिला के नदी में छलांग लगाते ही पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में महिला को सकुशल निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ में महिला ने बरहज के एक गांव का निवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में हुआ था, मगर वर्ष 2022 में वह बिहार के गोपालगंज निवासी एक शख्स के संपर्क में आ गई।
इस बात की जानकारी होने पर पति ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें