फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: छठ के लिए साड़ी मांगने पर पत्नी को गोली गोली से उड़ाया, मौत

Wed, 10 Nov 2021 09:29 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया)

सार

गोल्डेन की नासमझी अनुराधा की मौत का कारण बन गई। जिससे एक साल की मासूम वैष्णवी के सिर से मां का साया उठ गया। लोगों का कहना है कि चार साल पूर्व नरेंद्र की शादी सलेमपुर के प्यासी गांव निवासी अर्जुन मिश्र की पुत्री अनुराधा से हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के बरहज क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ गोल्डेन ने मंगलवार देर शाम पौने आठ बजे लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी अनुराधा तिवारी (30) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, छठ के लिए साड़ी मांगने पर दोनों में विवाद हुआ और नरेंद्र ने गोली मार दी। पुलिस नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पैना पूरब पट्टी निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ गोल्डेन का मंगलवार शाम पत्नी अनुराधा से छठ के लिए साड़ी मांगने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नरेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से अनुराधा पर गोली चला दी। गले में गोली लगने से अनुराधा की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि नरेंद्र चौराहे पर स्टेशनरी की दुकान चलाता है। कोरोना काल में पिता की मौत के बाद से नरेंद्र काफी परेशान रहता है।

सूचना मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह और चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार मौर्य भी पहुंचे और पूछताछ की। सीओ देवआनंद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी होते ही अनुराधा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पिता ने ही छीन लिया मासूम के सिर से मां का साया
नरेंद्र तिवारी ने आवेश में आकर न केवल पत्नी की जान ले ली, बल्कि अपनी एक साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया भी छीन लिया। मासूम वैष्णवी बिना मां के कैसे जिंदगी गुजारेगी यह बड़ा सवाल बन गया है। लोगों का कहना है कि चार साल पहले नरेंद्र की शादी सलेमपुर के प्यासी गांव निवासी अर्जुन मिश्र की पुत्री अनुराधा से हुई थी। नरेंद्र के पिता सेना से रिटायर हुए थे। कोरोना काल में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें