फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानलेवा हमले में वांछित गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के मईल चौराहे पर करीब दो माह पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले के वांछित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मईल गांव निवासी किशुन बुझारत चौधरी और राकेश चौधरी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष के चेतन चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि समाधान दिवस में समझौते के बाद खेत की जुताई कर उनके पिता परिवार के साथ मईल चौराहे पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान राकेश चौधरी, उसके भाई समेत पांच लोग व कुछ अज्ञात पहुंचे व गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार, ईंट और डंडे से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने बताया कि रविवार की शाम वांछित देवढ़ी निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें