फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विशाल के पिता बोले- विवेचक की लापरवाही से रजा को मिली जमानत

Wed, 12 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विशाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी रजा खान को करीब साढ़े तीन माह के अंदर जमानत मिल गई। मामले में राहुल अली व फैज रैनी भी जमानत लेने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दे रखी है। इस पर विशाल के पिता विनीत सिंह ने विवेचक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विवेचक ने इस मामले में शिथिलता बरती है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अभी तक इस मामले में जार्चशीट तक दाखिल नहीं की है। इसी बीच जेल में बंद हत्या के तीनों आरोपियों ने देवरिया लोवर कोर्ट से जमानत लेने का प्रयास किया, जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों ने हाईकोर्ट से जमानत लेने के लिए अर्जी दी। विशाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हाईकोर्ट से एक सप्ताह के अंदर जमानत मिल गई। वहीं जेल में बंद राहुल अली व फैज रैनी भी जमानत लेने के लिए अर्जी दे रखी है। विशाल के पिता विनीत सिंह ने कहा कि हत्याकांड मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है। विवेचक से लगातार बात कर रह थे। वह सिर्फ आश्वासन देते रहते थे। हाईकोर्ट को भेजे जाने वाले कागज को उन्होंने समय से नहीं भेजा। विनीत ने बताया कि हाईकोर्ट से कुछ कागजात की मांग की गई थी, जिस पर विवेचक अभिषेक राय मेरी राह देख रहे थे। उनका कहना था कि आप न्यायालय जाने वाले हैं आप ही लेकर चले जाइएगा। मैंने उनसे कागज भेज देने की भी बात कही थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी को महज साढ़े तीन माह में ही जमानत मिल गई। विनीत ने कहा कि विशाल की हत्या मामले की विवेचना कर रहे विवेचक ने शिथिलता बरती है। इसका लाभ उठाकर मुख्य आरोपी ने जमानत ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें