फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, शहरवासी देर से जागे

विज्ञापन
बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय बेलावर दुबावर स्थित बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
ग्रामीणों में दिखा उत्साह, शहरवासी देर से जागे
विज्ञापन

देवरिया। शहरवासी, इस बार भी मतदान में सुस्त दिखे। गांव के बूथों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की कतार रही। वहीं, शहर के कई बूथों पर सुबह दस बजे तक सन्नाटा दिखा। 11 बजे के बाद शहरवासी घरों से निकले तो मतदान केंद्रों पर चहलकदमी बढ़ी।
शहर के टाउनहाल स्थित शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल के सभी बूथों पर 10.25 बजे सन्नाटा रहा। कमोवेश ऐसी ही स्थिति बीआरडी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय भटवलिया, राजीव गांधी प्राथमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया, महाराणा प्रताप पीएमवी रामगुलाम टोला, सुभाष प्राथमिक विद्यालय रामगुलाम टोला, दयाराम यूएमवी लक्षीराम पोखरा, स्वामी दयानंद प्राथमिक विद्यालय देवरिया खास आदि शहर के मतदान केंद्रों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सात बजे ही मतदाता जुट गए और 8.30 बजे बूथ खाली हो गया तो कहीं 11 बजे के बाद कतार लगनी शुरू हुई। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो में बनकटा ब्लॉक के अहिरौली बघेल, पड़री पांडेय, गौरीबाजार के लक्ष्मीपुर, बरहज के बकुची मिश्र आदि गांव के बूथों पर सुबह आठ बजे ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग चुकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें