फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने रोकी डंपिंग ग्राउंड के लिए प्रस्तावित जमीन की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों ने रोकी डंपिंग ग्राउंड के लिए प्रस्तावित जमीन की पैमाइश
विज्ञापन

भटनी। गौनरिया गांव में नगर पंचायत की ओर से बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड का गांव वालों ने बृहस्पतिवार को विरोध किया। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो पैमाइश व पुलिस टीम लौट गई। ग्रामीणों व पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई। टीम ने इसकी जानकारी डीएम को दी है।
भटनी नगर पंचायत की ओर से कूडे़ के निस्तारण के लिए कुरमौटा ठाकुर ग्राम सभा के गौनरिया में डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर गांव में करीब दो एकड़ जमीन एक्वायर कर प्रस्ताव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसका निर्माण कार्य शुरू नही कराया जा सका। इन दिनों इसके निर्माण के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एसडीएम सलेमपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जल्द निर्माण कराने को कहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ राजस्व टीम प्रस्तावित जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बबूला हो गए और नारेबाजी करते हुए निर्माण नही होने देने की बात कहने लगे। जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार सिंह, अवधेश यादव, त्रिभुवन पांडेय, श्रीकांत राय, चंद्रभान यादव, छोटे प्रसाद आदि का कहना है कि नगर पंचायत से छह किमी दूर गांव में डंपिंग ग्राउंड बनना समझ से परे है। डंपिंग ग्राउंड बनने से बदबू व संक्रमित बीमारियां फैलने का डर है। नगर पंचायत अपनी कूड़े की स्वयं व्यवस्था करे। गांव में निर्माण होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि कुछ लोग बेवजह नेतागिरी कर रहे है। जबकि ग्रामीणों के सहमति के बाद ही डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन प्रस्तावित की गई थी। गांवों वालों से बात कर जल्द इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें