फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ व नूतन ठाकुर प्रकरण में फैसला सुरक्षित

Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका और नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों याचिकाओं पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब मंगलवार को ही इस मामले में कोई आदेश आने की उम्मीद है। अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका और नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक बहस हुई।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष मजबूती से कोर्ट के समक्ष रखा। कोर्ट ने दोनों पक्ष की बातों को ध्यान से सुना। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर बहस हुई।
इस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। साथ ही नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई। दोनों प्रकरण में कोर्ट ने अगली तारीख नहीं दी है।
विज्ञापन

फैसला सुरक्षित रख लिया है। अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को अब आदेश आएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि जमानत मिलेगी या नहीं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित रहे अमिताभ ठाकुर : जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अमिताभ ठाकुर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जमानत याचिका पर बहस के दौरान अमिताभ ठाकुर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहे। उन्होंने कोर्ट की कार्रवाई को देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें