फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार

Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के गांव मझवलिया नंबर तीन में ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई थी। बिजली निगम के एसडीओ और नायब तहसीलदार ने सभी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन धरहरा निवासी मुख्तार साहनी रविवार की शाम करीब पांच बजे मझवलिया नंबर तीन में तार जोड़ने गया था। ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। तभी उसी बीच बिजली की सप्लाई आ गई जिससे वह झुलस कर ट्रांसफाॅर्मर पर चिपक गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने रात करीब आठ बजे शव को नीचे उतरवाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें