फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वसुनंदी महाराज पहुंचे जैन मंदिर, की पूजा-अर्चना0

Fri, 23 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दिगंबर जैनाचार्य 108 वसुनंदी महाराज ससंघ बृहस्पतिवार की शाम को जैन मंदिर खुखुंदू पहुंचे। यहां अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात इन्होंने अति प्राचीन मंदिर और नवीन मंदिर में स्थापित नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की प्रतिमा पर माथा टेका। फिर भगवान के ऊंची कृति स्तंभ और चरण पादुका मंदिर में पूजा-अर्चना किया। ् 30 मुनि संघों के जत्थे के साथ पैदल यात्रा करते दिगंबर जैनाचार्य 108 वसुनंदी महाराज अयोध्या से गोरखपुर जैन मंदिर पहुंचे। वहां रुकने के बाद तीन दिन पहले फिर काकंदी नगरी खुखुंदू क्षेत्र के लिए अपने जत्थे के साथ निकल पड़े। बृहस्पतिवार की शाम दिगंबर मुनि अपने जत्थे के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। सबसे पहले नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की अति प्राचीन मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंदिर में स्थापित प्राचीन भगवान की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। फिर नवीन मंदिर में नौ फुट ऊंची प्रतिमा के पास पहुंचकर शीश नवाते हुए पूजन-अर्चन किया।
दिगंबर मुनि करीब आधे घंटे तक पूरे मंदिर परिसर में भ्रमण कर अति प्राचीन जैन मंदिर और कृति स्तंभ सहित अन्य शिलापट्टों पर अंकित प्रतिमाओं की अनुयायियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें