फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं ने प्रस्तुत किए नुक्कड़ नाटक

Fri, 23 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता प्रथम, रुखसार द्वितीय तथा राधेश्याम तीसरे स्थान पर रहे। रील प्रतियोगिता में सत्यम प्रथम, अंकिता द्वितीय तथा अवंतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। रैली नुक्कड़ नाटक में सत्यम, आशीष राधेश्याम तथा नेहा प्रथम, अंकिता, खुशी, सृष्टि, नीतू, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रज्ञा, शीतल, आदित्य एवं चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर के प्राचार्य प्रोफेसर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल सभी प्रतिभागी मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इन्हें परिवहन विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सलेमपुर राजकीय महाविद्यालय में सहायक आचार्य हरीश कुमार एवं प्रोफेसर राजेश कुमार को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें