फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर सर्वे कर लोगों को लगाई जाएगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर सर्वे कर लोगों को लगाई जाएगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

दस से 15 घर बाद मौजूद रहेंगे वैक्सीनेटर, कल से शुरू हो सकता है अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसमें टीकाकरण से वंचित मिले लोगों को पास में मौजूद टीम के पास ले जाकर टीका लगवाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। सब ठीक रहा तो सोमवार से सर्वे व टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इससे स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण की सही स्थिति की भी जानकारी हो सकेगी।
जिले में वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन सतर्क है। जनपद में तकरीबन बाइस लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रों पर प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या कम दिख रही है। वहीं द्वितीय डोज का टीका लगवाने को लेकर भी लोग लापरवाह हो गए हैं। संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। लक्ष्य है कि कोई वैक्सीनेशन से वंचित न रह जाए। इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है। विभाग पल्स पोलियो अभियान की तरह टीकाकरण अभियान भी शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। ब्लॉक स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार करने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। अधिकांश कर्मियों का प्रशिक्षण भी हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार से अभियान का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

दस दिन तक चलेगा अभियान
देवरिया। जनपद के सोलह ब्लॉकों की 1185 ग्राम पंचायतों में दस दिन तक अभियान चलाया जाएगा। एक दिन में एक टीम करीब सौ से सवा सौ घरों पर जाएगी। टीम के सदस्य प्रत्येक घर पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की जानकारी के साथ टीकाकरण की प्रथम व द्वितीय डोज से वंचित लोगों की सूचना एकत्र करेंगे। हर दस से पंद्रह घर के बाद वैक्सीनेटर व वेरीफायर मौजूद रहेंगे। इनके पास वंचित लोगों को लाकर टीका लगवाया जाएगा।
घरों पर होगी मार्किंग
पल्स पोलिया अभियान की तरह इसमें भी टीम के सदस्य जानकारी लेने के बाद घर पर मार्किंग करेंगे। इसके तहत वैक्सीन के प्रथम डोज छूटी मिलने पर सी-1 एक्स व छूटी द्वितीय डोज का मिलने पर सी-2 एक्स लिखा जाएगा। इस दौरान कोई व्यक्ति किसी कारण से टीम के पहुंचने पर घर नहीं है और उसे टीका नहीं लगा है तो उसे चिह्नित किया जाएगा और बाद में उसे टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए जनपद में एक नई पहल की जा रही है। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर दस दिन अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। टीम हर गांव-मोहल्ले में जाएगी। दस से पंद्रह घर बाद टीका लगाने के लिए टीम मौजूद रहेगी। सर्वे टीम के सदस्य घर-घर जाकर जानकारी लेंगे और छूटे लोगों को एकत्र कर लाएंगे और टीकाकरण कराएंगे। इससे यह पता चल जाएगा कि 18 वर्ष ऊपर के कितने लोग बचें हैं। कोशिश है कि सोमवार से अभियान शुरू हो जाए।
- डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी व एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें