फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण : डीएम
विज्ञापन

डीएम ने नियमित टीकाकरण और ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के कार्यों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को नियमित टीकाकरण एवं ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी आदि को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य पोषण कार्यक्रमों का जायजा लेने के लिए सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का निरीक्षण किया। इसके बाद भागलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित स्वस्थ रखने के लिए है। कहा कि नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कार्यक्रम में शिथिलता न बरती जाए। सुविधाओं को पात्रों तक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर पर संबंधित केंद्रों पर समय से उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने के निर्देश दिए, जिससे जनपद की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर सके। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें