फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सेक्टर, 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
28 होनी है परीक्षा, प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए बनाए गए 28 केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। प्राइमरी स्तर की परीक्षा के लिए 28 और जूनियर स्तर की परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट, 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर 27 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को होगी। प्रथम पाली में सुबह 10:00 से 12:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे के मध्य होगी। प्रथम पाली के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं द्वितीय पाली के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए केंद्र व्यवस्थापक सीधे एसपी को इसकी सूचना देंगे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस, बीएसए एवं एडीआईओएस के नेतृत्व में तीन सचल दल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें