विश्वविद्यालय परीक्षा का मूल्यांकन कल से
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय परीक्षा का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू होगा। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. शरद चंद मिश्र ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों एवं एमए प्रथम सेमेस्टर मनोविज्ञान, संस्कृत का मूल्यांकन बीआरडीपीजी कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर 27 फरवरी से प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक ही मूल्यांकन करेंगे। परीक्षकों को अपने साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर आना होगा। बिना इसके, किसी भी शिक्षक को मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।