अखिलेश यादव 27 को महुआनी आएंगे
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 फरवरी को दिन के 11 बजे महुआनी चौराहे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में समर्थकों, कार्यकर्ताओं, नेताओं से संवाद करेंगे। चुनावी जनसभा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।