फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बवाल: आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो बरातों में मारपीट, दुल्हन के भाई का मनबढ़ों ने फोड़ा सिर

Thu, 14 Dec 2023 05:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरभरिया गांव से तहरीर पड़ी है। जबकि कस्बे के विवाद में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो अलग-अलग गांवों में बुधवार देर-रात को हुई मारपीट में एक जगह दूल्हे के बुआ के लड़के का तो दूसरी जगह दुल्हन के भाई का मनबढ़ों ने मारकर सिर फोड़ दिया। विवाद में अन्य चार लोग और घायल हुए हैं। घटना के बाद बरात में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


दोनों गांव में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, घायलों में कुछ का मेडिकल कॉलेज देवरिया तो कुछ का नजदीक के प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज कराया गया। एक मामले में दुल्हन के भाई ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। जबकि दूसरे में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

खिरसर गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता काफी समय से खुखुंदू कस्बे में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार रात इनकी बेटी की बरात सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मिस्कारी गांव से खुखुंदू कस्बे में सेंट्रल बैंक के पास आई थी। द्वारपूजा और जयमाल होने के बाद बराती बैठकर आर्केस्ट्रा देखने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा

इसी बीच कस्बे के कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि बरात में तो किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद जब दूल्हा अमित गुप्ता की बुआ का लड़का विकास कुमार (24) सड़क किनारे खड़ी कार में से शादी का कुछ सामान लेने आया तो किसी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

घटना के बाद मौके पर विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और बरातियों के साथ घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया।

इसे भी पढ़ें: ग्राम प्रधान की गाड़ी से हादसा: सबकी जुबां पर एक ही दुआ, बच जाए बच्चों की जान

विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना चोरभरिया गांव की है। यहां सलेमपुर कोतवाली के ठाकुर गौरी गांव से विकास कुमार की बहन सुमन की बरात आई थी। बरात में आर्केस्ट्रा देखने के लिए आस-पास गांव के लोग भी पहुंचे थे। यहां डांसर से छेड़खानी करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दुल्हन के भाई पर हमला बोल दिया।

बीच बचाव करने पर हमलावरों ने विनय, यदुनंदन, विशाल और ज्ञानसागर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल शांत कराया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें: रहें होशियार..दिन-रात के तापमान में तीन गुना अंतर कर रहा बीमार

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरभरिया गांव से तहरीर पड़ी है। जबकि कस्बे के विवाद में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें