फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाई का ईमेल हैक कर बहन का बनाया है फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, अब कर रहा ब्लैकमेल

Wed, 13 Dec 2023 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन चेक कर मनबढ़ की धड़-पकड़ की जाएगी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Instagram - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना में भाई के मोबाइल से ईमेल हैक कर एक मनबढ़ ने पहले परिवार के सदस्यों का फोटो उठाया। फिर उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अब उसपर अश्लील फोटो भेजकर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि मनबढ़ चार दिनों से लगातार अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित के भाई ने बुधवार शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का मोबाइल नंबर से एक मनबढ़ ने उसका ईमेल आईडी हैक कर लिया। इसके बाद पीड़ित के माता-पिता, बहन और  रिश्तेदारों का फोटो उठा लिया। अब पीड़ित के बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका मुखौटा लगाकर अश्लील फोटो भेजकर परिवार को ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रधान ने गाड़ी सीखने के दौरान सात बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

आरोप है कि आए दिन अलग-अलग अश्लील फोटो भेज मनबढ़ पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर मुखौटा लगाया अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। चार दिनों से लगातार परेशान करने पर पीड़ित तंग आकर बुधवार शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन चेक कर मनबढ़ की धड़पकड़ की जाएगी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें