फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो व्यक्ति हाटा बाजार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो व्यक्ति हाटा बाजार से गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। कुशीनगर जनपद के हाटा बाजार के इंदिरानगर से मंगलवार को छापा मारकर रेलवे सुरक्षा बल ने दो व्यक्तियों को अवैध रेल टिकट बनाने के आरोप में लैपटाप के साथ गिरफ्तार किया। दोनो आईआरसीटीसी के विभिन्न व्यक्तिगत आईडी पर तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर ट्रेवल एजेंटों को बेचते थे। छापे में वाराणसी आरपीएफ की टीम भी शामिल रही।
प्रभारी निरीक्षक वाराणसी अभय कुमार राय एवं देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मनभरन की टीम ने कुशीनगर के हाटा बाजार इंदिरा नगर के एक दुकान पर छापा मारा। यहां से दो व्यक्तियों को लैपटाप के साथ गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ टीम ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि आईआरसीटीसी के विभिन्न व्यक्तिगत आईडी पर तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर ट्रेवल एजेंटों को किराये से अतिरिक्त रुपये लेकर बेचते हैं। दोनों का लैपटाप चेक करने पर आईआरसीटीसी के विभिन्न व्यक्तिगत आईडी पर बनाए गए टिकट का विवरण तथा तत्काल आरक्षण के लिए ओसियन, नेक्स्ट जेन, ईगल, आटो फील का एक्सटेंशन लोड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने इनके प्रयोग से तेजी से तत्काल टिकट आटो फील करके बनाना और इसके अलावा फाक्स, बूस्टर, स्पार्क, स्पार्क प्रो, स्पार्क वी-2 के एक्सटेंशन से भी टिकट बनाना तथा अन्य दलालों को भी उक्त एक्सटेंशन ऑनलाइन खरीदकर बेचना स्वीकार किए। पकड़े गए आफताब अंसारी (29 वर्ष) पुत्र अजीज अंसारी, इजहार अंसारी (23 वर्ष) पुत्र अजीज अंसारी निवासी मुंडेरा चंद हेतिमपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया के रहने वाले हैं। वे इस समय हाटा के वार्ड नंबर-25 में रह रहे थे। दोनों लैपटाप से बनाए गए एक आगे की तिथि का तत्काल व 20 बीते हुए तिथि का तत्काल एवं सामान्य ई-टिकट मिला, जिनकी कुल कीमत 37 हजार 711 रुपये है। उनकी ओर से 439 लोगों को एक्सटेंशन बेचने का भी विवरण प्राप्त हुआ। दोनो के 10 बैंक खाते विभिन्न बैंकों में हैं, जिसमें वर्तमान में लगभग 44 लाख उपलब्ध हैं। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि इनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें