फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बाइक की टक्कर में पांच घायल, दो रेफर
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरियां चौराहे के निकट मंगलवार शाम साढ़े सात बजे तीन बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल देवरिया लाया गया, जहां से दो युवकों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के घोर्टक मधवापुर गांव निवासी तीन लोग दुर्गेश यादव (18), माला देवी (45), जनक यादव (22) एक ही बाइक से बरारी बैतालपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रामपुर गौनरियां चौराहे के निकट पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रहे रामपुर कारखाना के पिपरा नायक गांव निवासी उपेंद्र शर्मा की बाइके से आमने-सामने टक्कर हो गई। चुरहा रामपुर कारखाना निवासी वीरेंद्र यादव भी बाइक लेकर पीछे से आकर टकरा गए। तीन बाइक के आपस में हुई टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र यादव (35) और उपेंद्र शर्मा (36) को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें