बेकाबू कार पेड़ से टकराई, अध्यापक समेत दो घायल
देवरिया। सदर कोतवाली के रघवापुर गांव के पास मंगलवार की रात में गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली के परसिया अहीर गांव निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी (26) बिहार में अध्यापक हैं। वह अपने रिश्तेदार प्रियेश पांडेय निवासी फाजिल नगर को कार से छोड़ने के लिए रात में करीब दस बजे जा रहे थे। देवरिया कसया मार्ग पर सदर कोतवाली के रघवापुर गांव के पास अचानक गाय आ गई। कार चला रहे चंद्र प्रकाश गाय को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण को खो बैठे और कार पेड़ जा भिड़ी। हादसे में दोनों लोगों घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जबकि वाहन को कोतवाली लेकर चली आई।