दो मोटरसाइकिलें चोरी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के पड़ौली चौराहा से रविवार की रात धान और दो गांवों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पुलिस मामलों की जांच में लगी है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली बाजार चौराहा पर पारस सिंह बोरियों में धान भरकर अपने मकान के बरामदे में रखे हए थे। रविवार की रात को चोर धान की 43 बोरियां चुरा ले गए। वहीं धमउर गांव के रामप्रवेश यादव के बरामदे से बाइक चोरी हो गई। तीसरी घटना तिवारी टोला गांव के गया सिंह के घर हुई। उनके एक रिश्तेदार आए हुए थे।
बाइक बरामदे में खड़ी कर सब लोग भोजन करके अंदर सो रहे थे। सुबह बाहर देखा कि उनकी बाइक नहीं थी। तीनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महुआडीह के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है।