फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के हरैया पेट्रोल पंप के समीप बाइक चालक व्यक्ति रविवार की रात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर रहमतनगर निवासी गुलाम सरवर (47) नवलपुर रोड पर दुकान खोलकर टिकट बुकिंग व मनी ट्रांसफर का कार्य 15 वर्षों से करते थे। रविवार रात अपने किसी निजी कार्य से वह सलेमपुर जा रहे थे। जैसे ही वह हरैया पेट्रोल के समीप पहुंचे, किसी वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नवलपुर चौकी की पुलिस पहुंची। वहीं एंबुलेंस से परिवार के लोग घायल को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर घायल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। गुलाम सरवर की चार पुत्रियों और पुत्र तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि किसी वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें