फूलपुर से चोरी ट्रक के साथ प्रतापगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार
मेहरौनाघाट(देवरिया)। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार देर शाम मेहरौना पुलिस चौकी के पास चोरी के ट्रक के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने ट्रक को प्रयागराज के फूलपुर से एक सप्ताह पूर्व चुराया था और बेचने के लिए बिहार के छपरा लेकर जा रहे थे।
मेहरौना के चौकी प्रभारी रामग्रीस चौहान ने बताया कि लार के मेहरौना चेक पोस्ट पर दीवान इश्तेहार व सिपाही राजन सिंह, नीतीश यादव व सर्वेश कुमार यादव के साथ के साथ चेकिंग कर रहे थे कि लार रोड की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को रोक उसकी जांच की। आरोपी ट्रक के बार में कुछ जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने ट्रक चोरी का बताया। पुलिस ने चोरी के ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ग्यासुद्दीन निवासी मुहम्मद आजाद नगर थाना प्रतापगढ़ व अशोक पटेल निवासी कटर गुलाब सिंह थाना जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि ट्रक को प्रयागराज से चुराया गया था।