फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी से छेड़खानी में दो गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी और मारपीट के मामले में केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने देर रात बंजरिया चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उनको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को रास्ते में रोककर दो शोहदों ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। जब किशोरी ने अपना नंबर नहीं दिया तो वे बार-बार उसे प्रताड़ित करने लगे। किशोरी के परिजनों ने युवकों के घरवालों से इसकी शिकायत की। इसके दो दिन बाद आरोपियों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की।
विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के टोला पोखरभिंडा निवासी रियाज व नियाज को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें