फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मदेव हत्याकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मदेव हत्याकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल
विज्ञापन

भलुअनी/गड़ेर। भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी और जनसेवा संचालक धर्मदेव यादव के हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। हालांकि पुलिस शेष अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में एसओजी टीम भी लगाई गई है। जो आरोपियों के अहम सुराग के लिए मोबाइल का कॉल डिटेल आदि खंगाल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तरकुलहा गांव में दबिश दिया। जहां अनीस पुत्र मुस्तकीम और उसकी मां नजमा को दबोच लिया। जिनका चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि धर्मदेव 11 अक्टूबर को छोटे बेटे आर्यन के जन्मदिन पार्टी की रात से घर से गायब हो गया था। जिसका शव वृहस्पतिवार को गड़ेर स्थित मां जलपा देवी मंदिर के निकट कृषि गोदाम के पास धान के खेत में मिला था। पत्नी रिंकू देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी दीपक कुमार ने बताया कि अनीस पुत्र मुस्तकीम और उसकी मां नजमा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया हैै। शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें