फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर सपूतों की याद में शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
विज्ञापन

देवरिया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उद्यान राज्य स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने वीर शहीदों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके त्याग बलिदान संघर्ष को याद किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन वीर शहीदों के संघर्ष व त्याग से ही यह आजादी मिली है इसे अक्षुण रखने के लिए हम सभी को कटिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि वीर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी, शिवराज उर्फ सोना सोनार, गोपी मिश्रा एवं बंधु उर्फ धीहूं के आज शहादत दिवस पर हम सभी को उनके बलिदान को याद करना चाहिए और उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सदर एसडीएम सौरभ सिंह, ब्लाक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, अंबिकेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप राव, जितेंद्र कुशवाहा, प्रमोद शाही, संजय पांडेय, रविंद्र कौशल किशोर, ईओ रोहित सिंह, सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें