मकान का ताला तोड़ कर चोरी
चनुकी। लार-सलेमपुर मार्ग पर सकरा गांव के सामने स्थित मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, बर्तन आदि चुरा लिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
रावतपार अमेठिया निवासी मनोज चतुर्वेदी लार-सलेमपुर रोड पर संकरा गांव के सामने मकान बनवाए हैं। वह पूरे परिवार के साथ नाइजीरिया में रहते हैं। दो दिन पहले मकान मालिक परिवार के साथ गांव आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा है। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इन्वर्टर, बैटरी, बर्तन आदि गायब थे। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर बरजोर सिंह का कहना है कि मकान में कोई नहीं रहता है। मकान का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर गए होंगे।